Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा का लिया संकल्प

Published on: 06-12-2023

राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा का लिया संकल्प

—स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के स्थापना दिवस पर 6 दिसंबर 2023 को पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों में स्थापना दिवस कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व वैलेंटियर्स ने मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य का संकल्प लिया तथा संगठन के ध्येय वाक्य सेवा- संरक्षण- न्याय के आधार पर कार्य करने पर बल दिया।
जानकारी के अनुसार भारत वर्ष के सभी राज्यों में विभिन्न स्थानों पर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व वैलेंटियर्स द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। इसमें उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में जी आई सी में विद्यार्थियों को उनके अध्ययन की सामग्री वितरित की गई जबकि ललितपुर के महरौनी व मड़ावरा में केक काटकर खुशियां बांटी गई वहीं मुख्यालय प्रयागराज में केक काटकर खुशियां मनाने के साथ जरूरमंद लोगों में भोजन प्रसाद वितरण किया गया। झारखंड के दुमका में गौशाला में गौमाता को हरा चारा उपलब्ध कराया गया जबकि देवघर और दुमका में ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम किया गया। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तराखंड आदि समस्त राज्यों से आयोजन की जानकारी हुई है। उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद मिश्र तथा झांसी मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व वैलेंटियर्स ने संकल्प लिया कि वह जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे, सभी बेसहारा का सहारा बनेंगे और लोगों के मानवाधिकार का संरक्षण करने के साथ भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य करते हुए सामाजिक सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। आज के इस स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुमार सिंह चंचल, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रतीक दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, पीडब्ल्यूएस शिक्षालय प्रदेश अध्यक्षा झारखंड श्रीमती साव्या सिंह, तहसील अध्यक्ष महरौनी विवेक जोशी, जिला संरक्षक अनिल बडोनिया जी, तहसील उपाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी,,सदस्य नवीन साहू, सक्रिय सदस्य आलोक, रामकुमार विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष साहिल मोदी दुमका, झारखंड पीडब्ल्यूएस प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती साव्या सिंह, जिला अध्यक्ष पीडब्ल्यूएस ललन कुमार यादव, हर्षवर्धन, जूली सिन्हा, अमित भगत, नीरज, मेजा तहसील अध्यक्ष प. शिवम तिवारी, विकास तिवारी जिला सचिव गोंडा, राजेश कुमार सदस्य गोंडा, श्यामू प्रसाद मौर्य सदस्य बलरामपुर, शिक्षक पंकज निषाद आदि ने संगठन के साथियों को संगठनहित, समाजहित, राष्ट्रहित व जनहित में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel