Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की148वी जयंती मनाई गयी

Published on: 31-10-2023

विजय वर्मा
पाटन उन्नाव । सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती क्षेत्रीय लोगों द्वारा विराट कवि सम्मेलन व मेला लगवाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। जिसमे मुख्य अतिथियों ने शिरकत कर मूर्ति का माल्यार्पण किया।
तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन क्षेत्र के अंतर्गत पटेल चौराहा मोहकमगंज सिजनी सोहरामऊ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वी जयंती क्षेत्रीय लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती पर विराट कवि सम्मेलन व मेला का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में भावी महा कवियों ने अपनी कविताओं में से ओज श्रंगार व हास्य,व्यंग की कविता पाठ कर कवियों ने वा वाही बटोरी तथा कविता सुनकर लोग लोट पोट हो गये। उक्त कार्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी बीघापुर क्षितिज कुमार द्विवेदी ,रामचन्द्र प्रधान( एमएलसी), पूर्व विधायक बाबू कृपा शंकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर ने शिरकत की, वहीं विशिष्ट अतिथियो में से श्रीमती रेनू गुप्ता,विवेक पटेल,शिवबहादुर पटेल ,गोवर्धन लाल पटेल,मेडिलाल वर्मा,प्रशांत कटियार,ब्रजकिशोर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है, लोह पुरुष ने भारत के 565 छोटी-छोटी रियासतों को अपने कर्मठ विवेक से विलय कर महान भारत राष्ट्र के निर्माता एवं भारतवर्ष के सर्वप्रथम उप प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किये गये। उनके सिद्धांतों एवं कर्मठ और देश के प्रति अपूर्ण योगदान की वजह से संपूर्ण भारत में उन्हें लोह पुरुष के नाम से जाना जाने लगा। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोह पुरुष पटेल जी की मूर्ति का माल्यार्पण किया। उक्त समारोह के आयोजन ड्रा० गंगाधर सिंह पटेल ने बताया कि जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर हमारे विशेष सहयोगीयो ने अपना अपूर्ण योगदान प्रदान किया है जिसमे से संतोष एक्स-रे, प्रोटेक्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संचालक सूर्यपाल पटेल, रमेश चंद्र तिवारी, महामंत्री मथुरा प्रसाद,आनंद कुमार,मनोज पटेल,ड्रा० प्रेम शंकर लोधी,ड्रा० लक्ष्मीकांत वर्मा,उमेश सिंह सेठ,ड्रा०बाल मुकुंद बाजपेई, रजनीश वर्मा,रामबहादुर सिंह,सत्य पाल पटेल,बुद्धि लाल पटेल, मोहन लाल शुक्ला, अलोपी प्रसाद,रामशंकर,बबलू पटेल, राम आसरे,भीष्म सिंह, अन्नू पटेल,शिवम पटेल,राजू शुक्ला, रमन कुमार पटेल, दीपक सोनी,सत्य प्रकाश,नरेन्द्र पटेल,ड्रा० राम नरेश,महेंद्र पटेल राजन इलेक्ट्रॉनिक आदि ने की वही समस्त क्षेत्र वासियों ने राष्ट्र निर्माता लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं एकता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel