Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डीसी ने 1645 हेक्टयर भूमि के सामुदायिक वन पट्टा का किया वितरण

Follow

Published on: 09-08-2024

पलामू (झारखंड)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, वन प्रमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत नवाबाजार प्रखंड के 12 ग्रामों में कुल 1645 हेक्टयर भूमि के सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया।

इस दौरान समाहरणालय के सभागार में आये लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।सभी ने एक सुर में सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रंजन ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देने के लिए सरकार व प्रशासन गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन वन पट्टा हासिल करने के योग्य हर व्यक्ति को उसका हक दिलाने के प्रति संकल्पित है।

उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू को अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के अंतर्गत तीव्र गति से बड़ी संख्या में भूमिहीन पात्र लोगों के बीच वनपट्टा वितरण कराने की संपूर्ण कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने कल्याण पदाधिकारी को वन क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव में वनाधिकार समिति (एफआरसी) अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) को सक्रीय रखने पर बल दिया।

उपायुक्त में सभागार में मौजूद ग्रामीणों से वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करनेवाले लोगों को उनके अधिकार की जानकारी पहुंचाने के सहयोग करने की अपील की।मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,एनडीसी समेत नवाबाजार से आये बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel