Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील फूलपुर- अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 20-02-2024

सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील फूलपुर- अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 239 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 8 शिकायतों को मौके पर ही किया गया निस्तारित

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में मंगलवार को फूलपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी मुन्ना सिंह व अन्य निवासी मौजा फिरोजपुर, परगना झूंसी तहसील फूलपुर ने कुछ लोगो के द्वारा आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गयी तथा मामले की जांच के लिए आरआई/लेखपाल की संयुक्त टीम गठित करके रास्ते की भूमि का सीमांकन करने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिसपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार फूलपुर को प्रकरण की जांच कर 7 दिन के अंदर आख्या उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। प्रार्थी राम अनूप पुत्र बंशी लाल निवासी ग्राम अतरौरा, परगना सिकन्दरा, तहसील व थाना फूलपुर के द्वारा कराये जा रहे निर्माण में विपक्षीगणों द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार फूलपुर को आवश्यक कार्यवाही करते हुए आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है।

     सम्पूर्ण समाधान दिवस पर (राजस्व विभाग की 123, पुलिस की 55 व अन्य विभागों की 61) कुल 239 शिकायतें आयीं, जिनमें से 8 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण हेतु सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर डीसीपी गंगापार श्री अभिषेक भारती, उपजिलाधिकारी फूलपुर श्री तपन मिश्रा, तहसीलदार फूलपुर श्री राजेश कुमार पाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel