Latest News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित

Follow

Published on: 14-08-2024

पदाधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने घर जाकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की।

  1. स्वतंत्रता सेनानी श्री अखौरी बालेश्वर सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने सम्मानित किया।
  2. श्रीमती सरोज देवी, पति स्व प्रभाष चन्द्र ठाकुर, अंचल अधिकारी जमशेदपुर
  3. श्रीमती सी. शुभलक्ष्मी, पति- स्व सी वी राव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता धालभूम
  4. श्रीमती शैलजा सिन्हा, पति स्व कृष्णा नंद सहाय, विशेष पदाधिकारी, जेएनएसी
  5. श्रीमती नीलम शर्मा, पति-स्व अवतार सिंह, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel