Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

हिण्डाल्को के डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के बच्चे की छाती से निकाला दस रुपये का सिक्का

Published on: 22-09-2023

रेणुकूट (सोनभद्र)। डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है और कभी- कभी कुछ ऐसे वाकये सामने आते है जब इसकी बानगी देखने को मिलती है। बीते गुरुवार ऐसा एक अनोखा मामला रेणुकूट स्थित हिण्डाल्को अस्पताल में सामने आया जिसे सुन कर हर किसी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। गौरतलब है कि अनपरा के रहने वाले धर्मजीत सिंह आनन- फानन में उस वक्त हिण्डाल्को अस्पताल पहुंचे जब उनके 13 साल के बच्चे ने खेल-खेल में 10 रुपये का सिक्का निगल लिया, जिसकी वजह से बच्चे की गर्दन व छाती में गंभीर दर्द हो रहा था।

ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच में बच्चे के गले में कोई सिक्का नहीं दिखा जो कि चिंता का विषय था हालांकि डॉक्टर को यह समझने में देर नहीं लगी कि सिक्का नीचे सरक कर छाती या पेट में जा सकता है। तत्पश्चात् हिण्डाल्को हॉस्पिटल के सीएमओ डॉक्टर भास्कर दत्ता के निर्देशन में डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम बच्चे की छाती का एक्स-रे किया। एक्स-रे की रिपोर्ट में छाती के नीचे की ओर एक दस का सिक्का स्पष्ट रूप से फंसा हुआ दिख रहा था। डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव की सूझ-बूझ का ही नतीजा था कि उन्होंने बिना देर किये बच्चे को बेहोश कर सिक्का निकालने का निर्णय लिया।

डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के समझदारी के साथ दूरबीन विधि के जरिये सिक्का बाहर निकाल दिया जिससे न केवल बच्चे ने बल्कि उनके परिजनों ने भी चैन की सांस ली। बड़ी बात यह रही कि बच्चे को सकुशल कुछ ही देर में घर भी भेज दिया गया। परिजनों ने डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव का आभार जताया। बच्चे के पिता ने बताचीत में बताया कि जैसे ही उन्हें मालूम चला कि बच्चे ने सिक्का निगल लिया है वह अनपरा से सीधे हिण्डाल्को हॉस्पिटल के लिए भागे क्योंकि उन्हें पता था कि इस मामले में जिले में सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हिण्डाल्को हॉस्पिटल के डॉक्टर ही मदद कर सकते हैं। वहीं डॉ शोभित ने बताया कि अक्सर बच्चों द्वारा सिक्का निगल लेने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि बच्चों को पैसे न दिए जाएं क्योंकि खेल-खेल में बच्चे पैसे निगल लेते हैं जो उनकी जान को खतरे में डाल सकते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel