Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अजय के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी दे सरकार : गणेश मिश्रा

Follow

Published on: 19-02-2024

धनबाद में पत्रकारों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

धनबाद (झारखंड)। आज AISMJWA के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने उपायुक्त को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपे गए इस मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई।

इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा, पत्नी को एक नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है। इस पर उपायुक्त द्वारा मांगपत्र को अग्रसारित करने की बात कही गई।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी गणेश मिश्रा और शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं के लिए बीते 15 सालों से राज्य के पत्रकार मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है।

श्री मिश्रा ने कहा कि देश में न तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो रहा है और न राज्य सरकार द्वारा बीमा या पेंशन दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज अगर झारखंड में बीमा योजना लागू हुई होती तो अजय के आश्रितों को थोड़ा सहारा मिल गया होता।

ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने कहा कि अजय के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी के साथ ही मामले की सीआईडी जांच जरूरी है

ऐसोसिएशन के धनबाद जिलाध्यक्ष योगेश सोनी और जिला महासचिव सतेंद्र चौहान ने कहा कि देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने में सक्षम केंद्र सरकार को ऐसे गंभीर मुद्दे पर रुचि लेनी चाहिए।

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ऐसोसिएशन के बब्बन झा, संजय सिंह अभिमन्यु प्रसाद, मनोज शर्मा, करण प्रसाद, अजय प्रसाद, रोबिन दत्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel