Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अज्ञात सात वर्ष के लावारिस बालक को जिला बाल संरक्षण इकाई टीम ने दिया संरक्षण – शेषमणि दुबे

Published on: 23-08-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के थाना हाथीनाला पर अज्ञात सात वर्ष का लावारिस बालक प्राप्त हुआ। जिसकी सूचना थाने के माध्यम से चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर पर प्रकरण के बारे में सूचित किया गया। जिसके सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे एवं ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम गठित करते हुए निर्देशित किया गया कि तत्काल मौके पर पहुंच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत करायें।

जिसके उपरांत टीम द्वारा मौक पर थाना हाथीनाला पर पहुंच कर अज्ञात नाबालिक बालक की काउंसलिंग की गयी। बालक द्वारा अपना नाम व पिता का नाम बताया गया परन्तु निवास स्थान नहीं बताया गया, जिसके बाद टीम द्वारा बालक के सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत बालक को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालक को संरक्षण में ले लिया गया है और बालक की पुनः काउंसलिंग कराते हुए बालक के परिजनों की खोजबीन की जायेगी

और पता चलने पर बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा साथ ही यह भी बताया गया कि यदि इस प्रकार की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित किया जा सकता है। मौके पर थाना हाथीनाला से बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक प्रेम शंकर मिश्र, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे एवं ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel