Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अटल जयंती पर भाजपा पार्टी प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाएगी सुशासन दिवस।

Follow

Published on: 24-12-2023

अटल जयंती पर भाजपा पार्टी प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाएगी सुशासन दिवस।* भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा पार्टी द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा, जिसके लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित खटीक को प्रभारी नियुक्त किया गया है, साथ ही सह प्रभारी के रूप में गणेश आदिवासी व अमित जैन को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी रोहित खटीक ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के 808 बूथों पर भाजपा पार्टी द्वारा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा व बूथ स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा सुशासन विषय के आशय पर प्रकाश डाला जाएगा, बूथ स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सभी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का सर्व समाज हित, राष्ट्र हित व गरीब ,वंचित व दलित वर्ग को विकास की मुख्य धारा में लाने का सपना पूर्ण हो रहा है, सुशासन दिवस के रूप में भारत विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel