Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अटेवा ने मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च निकाल कर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक!

Published on: 25-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

अटेवा ने मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च निकाल कर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक!

बस्ती – आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) इकाई बस्ती ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के क्रम में मतदाता एवं पेंशन जागरूकता पर प्रेसक्लब में एक गोष्ठी कर मार्च का आयोजन किया जो प्रेसक्लब से चलकर कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षकों/कर्मचारियों ने हाथ मे तख्ती लेकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया एवं सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की अपील की।
मार्च की अगुवाई कर रहे जिलासंयोजक तौआब अली ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकता है इसलिए हमें अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।और वर्तमान सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों के बुढ़ापे के हित मे पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल लागू करे।
प्रदेशीय संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला, मण्डलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी एवं जिला महामंत्री विजयनाथ तिवारी ने पहले मतदान फिर जलपान पर जोर देते हुए कहा कि सबको मतदान अवश्य करना चाहिए।
संरक्षक प्रमोद ओझा जिलाकोषाध्यक्ष अमरचंद्र एवं जिलमीडिया प्रभारी नीरज वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि मतदान लोकतंत्र की सच्ची साधना का साधक है।
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र वर्मा, मंत्री ध्रुवनारायण व जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि अटेवा का मतदाता दिवस पर जागरूकता का यह कार्यक्रम सराहनीय है सरकार को अटेवा की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली को तत्काल पूरा करना चाहिए। हमारा संघ पेंशन बहाली की हर लड़ाई में अटेवा के साथ है।
इस दौरान अमरनाथ, राकेश सिंह,बृजेश कुमार वर्मा, देवेंद्र तिवारी, सुनील मौर्य, अनीश अहमद,संतोष कुमार, कैलाश नाथ,जितेंद्र वरुण,श्रवण गुप्ता,सुरेन्द्र यादव,अनिरुद्ध वर्मा, श्रीनाथ,राहुल चौधरी, अनिता प्रजापति, मो0 सलाम,संतोष यादव,हरि सिंह रमेश चन्द्र गौतम,के के वर्मा,अर्जुन प्रसाद,अंजू वर्मा,रमेश,विजयकुमार, वीरेन्द्र यादव,सुखराज गुप्ता,पप्पू सक्सेना, अब्दुल कय्यूम,मनीष मिश्र,बासदेव,राजेश कुमार, धर्मेन्द्र निषाद,विवेक यादव,ज्ञानेन्द्र भारती,लालजी पाल, कमलेश कुमार, अवधेश कुमार, मुनिराम वर्मा मजहर आलम,अभिषेक जायसवाल, देवेंद्र यादव,अजीत वर्मा,प्रवेश चौधरी, संजय यादव,प्रवीन सिंह,महेंद्र पटेल,राजीव पांडेय, रामविलास वर्मा, भरतराम वर्मा, अरविंद पाण्डेय,अनूप मिश्रा, महेंद्र गौड़,विनोद प्रकाश वर्मा, राहुल उपाध्याय, सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel