Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

अतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय में प्रदर्शन

Follow

Published on: 16-07-2024

नहीं टूटने दिया जाएगा एक भी घर- कांग्रेस

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्व सांसद डॉ.अजय कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भुईयाडीह के कल्याण नगर, इंदिरा नगर बस्ती में नदी किनारे बने मकानों और अन्य बस्तियों (150 घरों) को मिले अतिक्रमण नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन के बाद उपायुक्त और एलआरडीसी कार्यालय में मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल कांग्रेस नेता को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र झा उर्फ नट्टू झा, नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, अभिजीत सिंह, बबलू झां, नीरज साहू, बुथ सेक्टर इंचार्ज रवि रंजन आदि नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर एक भी घर नहीं टूटने दिया जाएगा।

घरों को तोड़ने का नोटिस देने के विरोध में पूर्व सांसद @⁨MP Dr Ajay Kumar⁩ ने मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से बातचीत की हैं। मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि इस मामले में कानून विशेषज्ञों से बात करेंगे और भुइयांडीह, कल्याण नगर, इंदिरा नगर, और छाया नगर के किसी भी घर को नहीं टूटने दिया जाएगा।

युवा कांग्रेस नेेता राकेश साहू ने कहा कि डॉ अजय कुमार का हर कार्यकर्ता बस्तीवासियों के साथ खड़ा हैं। इसके पूर्व भी चंडी नगर, निर्मल नगर, बिरसानगर, और छाया नगर के निवासियों को जब नोटिस मिली थी तब भी युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी थी और सभी लोगों के मकान टूटने से बचाए थे।

राकेश साहू ने विश्वास दिलाया कि इस बार भी वे मकानों को बचाने के लिए युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस लड़ाई में उनके साथ रहेगा और एक भी घर नहीं टूटने दिया जाएगा। मालूम हो कि जमशेदपुर अंचल अधिकारी द्वारा सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह और उससे सटे क्षेत्रों में 150 घरों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव उषा यादव, नमृता सिंह रवि रंजन, अजितेश उज्जैन जिला सचिव संध्या दास, सीमा महापात्र, बलबीर शर्मा, कर्मिन ठाकुर, आनंद साव, अशोक साव, गौतम साव, अनीता देवी, अंजू देवी, विनोद रजक, कुंती देवी, सरस्वती कर्मकार, निर्मला मुखी, राजू मंडल, आरती कुमारी, प्रतिमा साहू सहित काफी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel