Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अध्यक्ष और सीएमओ के तालमेल न बैठने से जनता हो रही है परेशान – कांग्रेस पार्षद

Follow

Published on: 13-03-2024

टीकमगढ़ नगर पालिका में बुधवार को आय-व्यय लेखा बजट बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2024-25 की अनुमानित आय और अनुमानित व्यय पर चर्चा होना थी। बैठक के दौरान कुछ पार्षदों ने वार्डों में काम नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सीएमओ गीता मांझी पर भड़क गए। उन्होंने दफ्तर में नहीं बैठने के आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ की वजह से शहर का विकास नहीं हो पा रहा है।आय-व्यय लेखा बजट बैठक में 1 अरब 17 करोड़ 56 लख रुपए की अनुमानित आय दिखाई गई। साथ ही 1 अरब 16 करोड़ 94 लाख से ज्यादा व्यय दर्शाया गया। बैठक शुरू होते ही नपा सीएमओ गीता मांझी ने एजेंडा में शामिल बिन्दुओं को पढ़ना शुरू किया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद पति सुरेंद्र सोनी ने वार्ड में काम नहीं होने के आरोप लगाए।इसके बाद भाजपा पार्षद अभिषेक खरे सहित अन्य पार्षदों ने भी सीएमओ पर काम नहीं करने की बात कही। इस दौरान अचानक नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सीएमओ पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि सीएमओ दफ्तर में नहीं बैठती। किसी भी काम के लिए कहा जाए तो घर फाइल मंगा लेती हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद पार्षदों से पूछा कि आप लोग सीएमओ के काम से संतुष्ट हैं। जिस पर ज्यादातर पार्षदों ने असंतुष्टि जाहिर की।अध्यक्ष ने पार्षदों से कहा कि आप लोग सीएमओ के खिलाफलिखित में शिकायत दर्ज कराएं। ताकि व्यवस्था में सुधार किया जासके। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट कोसीएमओ ने स्टाफ पर लगाए आरोपबैठक में जब अध्यक्ष ने सीएमओ पर काम नहीं करने के आरोप लगाए तो सीएमओ गीता माझी ने कहा कि कार्यालय में पदस्थ इंजीनियर, बाबू और स्टोर इंचार्ज भी काम नहीं कर रहे हैं। सब कामों के लिए मैं अकेले जिम्मेदार नहीं हूं।हर वार्ड के लिए 30-30 लाख रुपए की योजनाबैठक के दौरान इंजीनियर विजय यादव ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 1 से लेकर 27 तक मूलभूत सुविधाओं के लिए एक समान बजट प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण, पाइप लाइन और सीसी सड़क के लिए 30-30 लाख रुपए का बजट बनाया गया है। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद रामकुमार यादव ने कहा कि इस बजट में विद्युत पोल को भी शामिल कर राशि बढ़ाकर 50 लाख की जाए। वहीं काग्रेस पार्षद ने कहा मेरी नगर पालिका इस लिए फ्लॉप चल रही है की नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ तालमेल नहीं बिठा पा रहे है ,और जनता हो रही है परेशान

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel