Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अनियमित विद्युत कटौती पर भड़के चेयरमैन, सभासदों के साथ कार्यालय घेरा

Published on: 16-07-2024

नौतनवा महराजगंज :आज नगर में एक अजीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। नौतनवा नगर के प्रथम नागरिक अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी बिना स्नान किए करीब 1:00 बजे दोपहर तक विद्युत कार्यालय में अपने सभी सभासदों के साथ जम रहे। अभियंता से बोले अगर विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बता दे कि नौतनवा नगर में विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा और सुधार के लिए अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नौतनवा को आज एक मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में उन्होने नगर में लगातार हो रही विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए कहां है।
अध्यक्ष ने बताया कि नौतनवा नगर में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार हो रही तकनीकी खामियों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई वार्डो में पुराने और जर्जर विद्युत तारों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
मांग पत्र में अध्यक्ष ने नगर में विद्युत व्यवस्था की मरम्मत और नए सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की मांग की है, जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सके और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्युत वितरण खंड नौतनवा को जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
अधिशासी अभियंता ने मांग पत्र की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, संजय मौर्या,अजय दूबे,आशिफ़ कुरैशी,अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल,सुनील जायसवाल, अमित यादव, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल,विशाल जायसवाल, रौनियार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel