Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अपना दल एस के पदाधिकारियों का विभिन्न स्कूलों में हुआ भव्य स्वागत समारोह

Published on: 22-02-2024

स्कूलों एवम शिक्षको की समस्या से रूबरू हुए पदाधिकारी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

ओबरा(सोनभद्र)। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अपना दल एस द्वारा जिले में नवनियुक्त पदाधिकारियों के बनाए जाने पर लोगो में बधाई का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में क्लब नंबर एक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सभी शिक्षकों एवम प्रधानाचार्य द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारी शिक्षक मंच जिलाध्यक्ष शिवदत्त दूबे एवम महेश अग्रहरी जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच का जोरदार स्वागत किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विकास गौड़ एवम विधानसभा महासचिव छात्र मंच ऋषभ मिश्रा का भी माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

तत्पश्चात शिवदत्त दूबे से स्कूल संबंधित समस्याओं के निवारण की भी चर्चा की गई। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवम कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में पदाधिकारी बनाए जाने पर पद के साथ पूरा न्याय किया जाएगा एवम सभी के समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

महेश अग्रहरी ने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षा देश एवम समाज के लिए बहुत जरूरी है। जिले में शिक्षा व्यवस्था से संबंधित कोई भी समस्या होगी उस को क्रमवार वार्ता कर निदान कराया जाएगा। जिससे हमारी पार्टी अपना दल एस पर और भी तेजी से लोगो का विश्वास कायम हो सके।

कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात लगे हुए है। इसी क्रम में खैरटिया स्थित श्री राम तिराहे के समीप अपर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य एवम शिक्षको द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया एवम स्कूल की प्रमुख समस्याओं पर भी बिंदुवार लिखित पत्र लेकर जल्द ही निवारण करने की बात कही गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel