Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अपहृत नावालिग बालिका को दस्तयाब कर , दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

Follow

Published on: 02-07-2024

*अपहृत नावालिग बालिका को दस्तयाब कर , दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, रोहित काशवानी द्वारा गुम एवं अपहृत बालक/ बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 342/2024 धारा 363, भादवि. की अपहृता परिवर्तित नाम (मीना) को जिला चित्रकूट से दिनांक 30/06/2024 को दस्तयाब किया गया। जिसके द्वारा आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटू वर्मा द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने एवं जबरन गलत काम (दुष्कर्म) करना बताने पर मामले मे धारा 366,450, 376(2)(एन), 376भादवि. 3/4,5L/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। मामले के आरोपी वीरेंद्र उर्फ छोटू पिता जगन्नाथ वर्मा उम्र 20 साल निवासी जिला चित्रकूट को दिनांक 01/07/2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।उपरोक्त अपहृता की दस्तायबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक उदय राज सिंह, प्रधान आरक्षक महेश, महिला आरक्षक आकांक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel