Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अब पत्रकारों से अभद्रता हुई तो होगा आंदोलन पत्रकारों ने दिया एसपी के नाम ज्ञापन टीकमगढ़।

Follow

Published on: 13-07-2024

अब पत्रकारों से अभद्रता हुई तो होगा आंदोलनपत्रकारों ने दिया एसपी के नाम ज्ञापनटीकमगढ़। जिले में पुलिस द्वारा लगातार पत्रकारों से की जा रही अभद्रता एबं प्रताड़ना को लेकर पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के दौरान बरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरजरिया व विष्णु श्रीवास्तव एबं अनुराग दीक्षित ने कहा कि कोतवाली सहित जिले के थानों में पुलिस द्वारा पत्रकारों से अभद्रता एबं प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अगर कोई पत्रकार किसी खबर के लिए थाने में जाता है तो उनसे बोला जाता है कि तुम यहां क्या कर रहे हो, यहां से जाओ। पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ इस तरह अभद्रता व प्रताड़ना का व्यवहार किया जाना असहनीय है। पत्रकारों ने ज्ञापन के दौरान कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया जिनमे पुलिस थाना प्रभारियों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई।पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर अब किसी पत्रकार के साथ अभद्रता या प्रताड़ना का कोई मामला सामने आया तो एसपी ऑफिस के सामने तंबू लगाकर बिरोध प्रदर्शन किया जाएगा। और अगर कोई पत्रकार किसी मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बाकायदा कार्यवाही की जाए लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्यवाही हो। जांच के बाद अगर कोई पत्रकार दोषी पाया जाता है तो पत्रकार संगठनों को कार्यवाही से कोई आपत्ति नही होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरजरिया, सूर्य प्रकाश गोस्वामी, अनुराग दीक्षित, जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव, लतीफ अली, अनिल रावत, शैलेन्द्र द्घिवेदी, राजेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश खरे, महेंद्र द्घिवेदी, दीपक अग्रवाल, समीर खान, सत्तार खान, सोबोध पाठक ,जमील खान,रवि ताम्रकार, विकास राय, खलील खान, चंदनराज उटमालिया, लोकेंद्र सिंह परमार, सुधीर पटेरिया, राजेश यादव, विकास राय, मोहसिन अहमद, सौरभ चतुर्वेदी, ऋ षि अवस्थी, रानू खान ,राजकुमार रैकवार, राजेन्द्र श्रीवास्तव, शालिम खान, नसीम अली सहित अनेको पत्रकार मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel