Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अवैध कब्जे के मामले में बीएसए बस्ती की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाही की मांग

Published on: 19-07-2024

अवैध कब्जे के मामले में बीएसए बस्ती की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाही की मांग

— राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने उठाया प्रकरण।

— सरकारी स्कूल पर प्राइवेट एडेड स्कूल का अवैध कब्जा।

— खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच में शिकायत को पाया था सही।

   बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अवैध कब्जे को लेकर बीएससी बस्ती की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी व विधिक कार्यवाही की मांग राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा की गई है।

      जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने मांग किया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूल की जमीन पर एक प्राइवेट एडेड विद्यालय के अवैध कब्जे के संदर्भ में बीएसए बस्ती के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि बस्ती जिला के भानपुर तहसील में साल्टउआ ब्लॉक अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के एक सरकारी विद्यालय पर बाबूलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय व उसके दबंग पूर्व सपा विधायक द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। यह कब्जा परसों पुराना है जिसकी जानकारी सभी को है। यहां तक की आर पाण्डेय एडवोकेट की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोप को सही पाया लेकिन इन सब के बावजूद बीएसए बस्ती द्वारा सरकारी स्कूल पर अवैध कब्जे को जानबूझकर खाली न कराना यह साबित करता है कि बीएससी बस्ती इस अवैध कब्जे के मामले में सम्मिलित हैं क्योंकि यदि ऐसा न होता तो आखिर उन्हें सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से खाली करने में क्या आपत्ति हो सकती है?

     बता दें कि बस्ती जिले में अवैध विद्यालय के संचालन, मानक विहीन विद्यालयों के संचालन और सरकारी विद्यालयों की जमीनों पर कब्जे की तमाम शिकायतें मिलती रहती हैं लेकिन अभी तक किसी भी मामले में कोई कार्यवाही न होने पर अब सीधे बीएसए के विरुद्ध शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel