Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आईजी ने रात्रि गश्त मिलान में लापरवाह पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर!

Published on: 16-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*आईजी ने रात्रि गश्त मिलान में लापरवाह पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर!*
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       ्बस्ती -पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश दिनांक 14.08.2023 के क्रम में अपराध/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक होती है। इसे सुदृढ़ बनाये रखने हेतु बेहतर पुलिसिंग एवं आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना होनी अति आवश्यक है। प्रायः रात्रि के समय आपराधिक तत्वों की सक्रियता बढ़ जाती है और हत्या, लूट, डकैती, चोरी नकबजनी तथा महिलाओं के साथ अपराध आदि की      घटनायें घटित होती है। जिनका आम जनमानस में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व रोकथाम हेतु रात्रि में पुलिस की सक्रियता  बढ़ाया जाना अति आवश्यक होता है।
उपरोक्त के अनुपालन में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री आर0 के0 भारद्वाज द्वारा दिनांक 14.09.2023 की रात्रि प्रथम गश्त मिलान समय 11.00 बजे से 12.30 बजे तक व द्वितीय गश्त मिलान समय 01.00 बजे से 03.00 बजे तक कराने हेतु परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के सभी थानों/चौकीयों की पुलिस को रात्रि गश्त मिलान के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया था। जिसमें सभी पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष भी सम्मिलित हुये। रात्रि गश्त मिलान में जनपद के पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारीगण निकलकर गश्त मिलान को चेंकिग करने हेतु निर्देशित किया गया था। सभी थाना क्षेत्र में कम से कम तीन प्वाइंट बनाकर गश्त मिलान की चेंकिग की गयी।
पुलिस महानिरीक्षक बस्ती द्वारा गश्त मिलान की चेंकिग किया गया जिसमें थाना कोतवाली के चौकीे पटेल चौक पर चौकी इंचार्ज व चौकी पर नियुक्त सभी कर्मचारीगण के साथ अपने निर्धारित गश्त मिलान/चेकिंग प्वाइंट पर न रहकर चौकी पर मौजूद पाये गये व थाना पुरानी बस्ती के चौकी हडिया पर चौकी इंचार्ज व चौकी पर नियुक्त सभी कर्मचारीगण के साथ अपने निर्धारित गश्त मिलान/चेंकिग प्वाइंट पर न रहकर चौकी पर मौजूद पाये गये जिस पर आई0जी0 बस्ती द्वारा उपरोक्त सभी कर्मचारियों को लाईन हाजिर कर दिया गया।
चेंकिग के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर जनपद बस्ती अपने सरकारी आवास पर मौजूद पाये गये जिस पर उनको व्यक्तिगत पत्रावली पर चेतावनी दी गयी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel