Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आकाशीय बिजली गिरने से सरपंच पिता की मौत

Follow

Published on: 24-06-2024

टीकमगढ़ में रविवार शाम करीब 5:30 बजे बारिश के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह से लेकर दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही। शाम 4 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर ग्राम पंचायत अस्तोन और कुंडेश्वर रोड पर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। कुंडेश्वर रोड पर एक धार्मिक स्थल पर जरिया का मजरा पुरानी टिहरी के कुछ लोग धार्मिक अनुष्ठान करा रहे थे। कथा स्थल के पास आकाशीय बिजली गिरने से 47 वर्षीय दामोदर कुशवाहा और 54 वर्षीय ओमप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 12 वर्षीय अंशिका कुशवाहा भी घायल हो गई। तीनों लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।सरपंच पिता की मौत ग्राम पंचायत अस्तोन में आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत सरपंच पुष्पेंद्र यादव के पिता 60 वर्षीय पुनू यादव की मौत हो गई। मोहन यादव ने बताया कि खेत में उड़द की बोवनी कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से पुनु यादव की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel