Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

Follow

Published on: 23-02-2024

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन।दिगौड़ा 23 फरवरीदिगौड़ा पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी नीरज लोधी की अध्यक्षता में यह बैठक पुलिस थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक में दिगौड़ा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों व डीजे संचालकों ने उपस्थित होकर भाग लिया। इस बैठक में थाना प्रभारी द्वारा आने वाली रविदास जयंती व महाशिवरात्रि पर्व सहित अन्य आगामी त्यौहार को लेकर क्षेत्र के उपस्थित व्यक्तियों से चर्चा की गई और आने वाले आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक, सौहार्द, आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए शासन व प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों व मैरिज गार्डन संचालकों को बताया कि त्योहारों व अन्य समारोहों में डीजे बजाने के लिए एसडीएम की अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि बिना अनुमति के डीजे बजते पाए गए तो कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अनुमति लेने के बाद डीजे को धीमी आवाज में बजाएं, यदि तेज आवाज में डीजे बजते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम व समारोहों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, इसलिए रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए। उन्होंने उपस्थित व्यक्तियों को बताया कि बाइक व कार को चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का उपयोग जरूर करें। उन्होंने समाधान आपके द्वारा के संबंध में उपस्थित व्यक्तियों को जानकारी दी गई। आगामी सभी त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।शांति समिति की इस बैठक में संजय चौबे, जगदीश राय, सत्येन्द्र जैन, भगवानदास अहिरवार, प्रशांत, गजेन्द्र, रघुवीर, सोवरन घोष सचिव, राजा साहू, परमदास, चंदन लाल, शैलेन्द्र सहित डीजे संचालक व मैरिज गार्डन संचालक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel