Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आगामी होली एव रमज़ान के त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के दिये निर्देश-ज़िलाधिकारी!

Published on: 19-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

आगामी होली एव रमज़ान के त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के दिये निर्देश-ज़िलाधिकारी!

बस्ती 19 मार्च 2024 सू.वि., जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने आगामी होने वाले त्यौहार होलिका दहन, होली, रमजान को शांतिपूर्वक तरीके से मनाये जाने के उद्देश्य से जनपदीय शान्ति समिति (पीस कमेटी) के प्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों से कहा कि धार्मिक आयोजक विगत वर्षों को ध्यान में रखते हुए विचार करके ही त्यौहार मनायें।
जिलाधिकारी ने कहा शांति समिति की बैठक का बहुत ही सर्वाेच्च स्तर होता है तथा प्रशासन के साथ-साथ जनपद के सभी धर्म के माननीय लोगों की भी जिम्मेदारी होती है कि हम सब साथ मिलकर त्योहारों को मनाएं। उन्होंने कहा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। त्योहारों में समुदायों में होने वाले विवादों को ध्यान में रख कर किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाये, सूझबूझ के साथ मनाये। हिंदू मुस्लिम सभी धर्म के लोगों की भूमिका रहेगी कि दोनों के ही त्योहारों को मनाने में एक दूसरे का सहयोग करें किसी भी प्रकार का विवाद न हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिया कि त्यौहार के दौरान साफ-सफाई व पानी की दिक्कत किसी प्रकार से न होने पाये। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि त्यौहार के दौरान विद्युत कटौती नहीं की जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त सीएचसी पीएचसी पर चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए इमरजेंसी किट उपलब्ध हो। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि कहीं कोई भी अप्रिय घटना न होने पाये तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों का चिन्हांकन कर लें तथा थानों पर शांति समिति की बैठक आहूत कर ली जाये। उन्होने बताया कि जनपद में कुल 2740 स्थलों पर होलिका दहन की जायेंगी।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्यौहारों को पूर्ण शान्तिपूर्वक तरीके से मनायें जाने की रूप रेखा अभी से तैयार कर ली जाये। उन्होने कहा कि किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम नं0-9454401933 या 112 पर काल कर सकते है। एडीएम कमलेश चन्द्र ने कहा कि होलिका दहन वाले स्थान पर सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था हों और होली खेलने का निर्धारित समय है उसी के अन्दर खेला जाय। उन्होने यह भी कहा कि एंबुलेन्स सरकारी/प्राइवेट वाहन पर किसी भी प्रकार का रंग, ईट, पत्थर ना फेका जाय तथा 3 सवारी बैठाकर मोटरसाइकिल ना चलायें और ना ही स्टंटबाजी वाला काम करें। इस प्रकार की घटना संज्ञान में आती है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेंगी।
बैठक में सम्भ्रांत व्यक्ति राजकमल पाण्डेय, डा. सर्वेष्ट मिश्रा, सरदार जगवीर, रोशन अली, संतोष कुमार गौतम, डा. वी.के. वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपना-अपना सुझाव दिया। इसमें सीडीओ जयदेव सीएस, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, सीआरओ संजीव ओझा, पीडी राजेश झॉ, डीपीआरओ रतन कुमार, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, विनोद पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, ईओ नगरपालिका सत्येन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, संभ्रांत नागरिक तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel