Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आज का भारत विश्व का नेतृत्वकर्ता है – डॉ नरेन्द्र सिंह गौर — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 31-07-2024

आज का भारत विश्व का नेतृत्वकर्ता है – डॉ नरेन्द्र सिंह गौर — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा “भाजपा सरकार में बदलता और बढता भारत” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेन्द्र सिंह गौर जी ने विचार रखते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों के बैंकों में खाते भी नहीं होते थे, लोग लाइलाज विमारियों से अल्पायु में दुनिया से चले जाते थे, गरीबों को कच्चे मकानों में रहने या खुले आसमानों में रहने के लिए विवश रहना पड़‌ता था। जब भाजपा की सरकार आई गरीबों के जीवन में नई रोशनी लाने का काम हुआ है। भारत आज आर्थिक रूप से, सामाजिक रूप से, सामरिक रूप से विश्व के सर्वाधिक मजबूत देशों की श्रेणी में खड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढी है। भारतीय’ सैनिकों के हौसले बुलंद है। उनको अत्याधुनिक हाथियारों से सुसज्जित किया गया है। भारत आज सांस्कृतिक रूप से भी सुदृढ़ हुआ है। भारतीय प्राचीन धरोहरों को संजोने का कार्य है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र जी ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं के प्रयासों से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधाममंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य स्थाई अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल जी ने अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि जहाँ 10 वर्ष पूर्व गरीबों के खाते डाकखाने में नहीं खुलते थे वहीं आज जन-धन योजना एवं डिजिटल भारत के माध्यम से गरीबों के आय और बचत में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भाजपा का कार्यकर्ता तटस्थ मजबूत और वह फौलाद है जो हर तूफानों से टकराने में सक्षम है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में पुनः नया कीर्तिमान स्थापित होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सकीय क्षेत्र में डॉ० एल. एस० ओझा जी ने तो शिक्षा के क्षेत्र में डॉ शैलेश पाण्डेय जी ने भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास पर प्रकाश प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर संयोजक पियूष सिंह ने भाजपा सरकार में बढ़ते बदलते भारत पर अपने विचार रखे और आए हुए लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेश सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अंजनि सिंह, आशुतोष पाण्डेय, राजेश केसरवानी,गोपाल बाबू जायसवाल , सरोज गुप्ता, जे० बी०सिंह, विवेक यादव, विजय श्रीवास्तव, अनिल भट्ट, भोला सिंह, राजेश गोड, आशीष द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, विवेक परिहार, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel