Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आज “लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय” का हुआ शुभारंभ इस अवसर पर सिद्धार्थ नाथ सिंह, हरीश द्विवेदी समेत कई नेता मौजूद रहे,सांसद बोले- अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार!

Published on: 16-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

आज “लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यालय” का हुआ शुभारंभ इस अवसर पर सिद्धार्थ नाथ सिंह, हरीश द्विवेदी समेत कई नेता मौजूद रहे,सांसद बोले- अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार!

बस्ती। बस्ती में भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। ये कार्यालय मालवीय रोड बैरिहवा चौराहा पर बनाया गया है। कार्यालय उद्घाटन में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, लोकसभा संयोजक केडी चौधरी, विधायक अजय सिंह, संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, राजेंद्र नाथ तिवारी, अरविन्द पाल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
जिला महामंत्री किमो अमृत कुमार वर्मा ने बताया की कार्यालय में पूजा अर्चना और उसके बाद ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह और सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यालय का फ़ीता काट कर आधिकारिक उद्घाटन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 400 से ज़्यादा सीट प्राप्त करेगी और बस्ती में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। आज मोदी सरकार ने जिस तरह देश को विश्व पटल पर ला दिया है वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। आज हम सभी को एक साथ पूरे जोश से भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताना है और जो भी विपक्ष में आएगा उसकी जमानत ज़ब्त करनी है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ की जनता आदरणीय प्रधानमंत्री को लोकसभा की सभी सीटों पर विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार” उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से पार्टी के 370 पार संबंधित मंत्र को लेकर कहा कि अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो वे सभी आंतरिक बाधाएं दूर करनी होंगी, जिनसे विकास में बाधा पैदा होती है। भाजपा ने धारा 370 हटाई और अब मोदी ने इसी क्रम में 370 का गुरु मंत्र दिया है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव की दृष्टि से लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जड़ी-बूटी दी है। अब पार्टी का संकल्प 370 पार करना है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, विवेकानन्द वर्मा, अनूप खरे, दया शंकर मिश्रा, राजेश पाल चौधरी, आनंद सिंह कलहंस, राजेंद्र गौड़, राना नागेश सिंह, जगदीश शुक्ला, सुखराम गौड़, रवि सिंह, रोली सिंह, श्रीश पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, रघुनाथ सिंह, अभिषेक कुमार, दुष्भायत सिंह., भानु प्रकाश मिश्रा, प्रत्युष विक्रम सिंह, श्रुति कुमार अग्रहरि, प्रेम प्रकाश चौधरी, गौरव मणि तिवारी, सुजीत सोनी, सतेन्द्र सिंह, दिवाकर मिश्रा, राधेश्याम कमलापुरी, दिलीप भट्ट, अभिषेक सिंह, समीर कुमार, संतोष पाण्डेय, राजेंद्र राजभर, दुर्गेश कुमार अग्रहरि, विवेकानन्द शुक्ला, अंकित पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, जतिन गौड़, बच्चा लाल चौधरी, आदि मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel