Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आपकी योजनायें- अपनी योजनाओं को जानें, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

Follow

Published on: 28-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण(डिप्लोमा छात्रों के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण) छात्र छात्राओं जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं, उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना मेघावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी।

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बैंकों को ऋण की राशि का 100% गारंटी देगी और छात्रों को 4% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ₹15 लाख तक का ऋण प्रदान किया जायेगा।

योजना के लाभार्थी:-

● डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु झारखण्ड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त स्कूलों के 10वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र तथा स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों के लिए झारखण्ड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त स्कूलों से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र

● ऐसे शैक्षणिक संस्थान में अध्यनरत छात्र–छात्राएं जिनका एनआईआरएफ (NIRF) रैंक overall श्रेणी में 200 तक है या संस्थानों के संबंधित व्यक्तिगत श्रेणी में एनआईआरएफ (NIRF) रैंक 100 तक हैं या जिन्हें जैक (NAAC) द्वारा ‘ए’ या उससे ऊपर का दर्जा प्राप्त हो

● आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष

● संबंधित कोर्स के लिए किसी भी बैंक से पूर्व से शिक्षा ऋण नहीं मिला हो

● इस योजना का पूर्व लाभार्थी नहीं होना चाहिए।

योजना के लाभ:-

● 4% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ₹15 लाख तक का आसान ऋण
● आवेदक से कोई संपार्श्विक (Collateral) नहीं लिया जाएगा
● 15 साल तक ऋण चुकाने की अवधि (पाठ्यक्रम अवधि सहित)
● कोर्स पूर्ण होने के उपरांत ऋण चुकाने हेतु एक वर्ष तक स्थगन (Moratorium) का विकल्प
● पाठ्यक्रम शुल्क और छात्रावास जैसे संस्थागत खर्चों के लिए सहायता
● गैर-संस्थागत खर्चों जैसे मेस शुल्क, यात्रा आदि के लिए 30% ऋण तक के उपयोग का प्रावधान

आवेदन प्रक्रिया:-

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा आवेदन हेतु वेब पोर्टल का निर्माण कराया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

आपके क्षेत्र में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं Student Information Request Form भर कर जमा कर सकते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel