Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ विधायक घाटशिला, विधायक बहरागोड़ा एवं विधायक पोटका ने पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर परिसंपत्तियों का किया वितरण

Follow

Published on: 04-12-2023

7 प्रखण्डों के 8 पंचायत एवं 1 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

आमजनों से अपील है कि बड़ी सँख्या में आगामी सभी पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज जिले के 7 प्रखण्डों के 8 पंचायत एवं 1 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत 4 दिसंबर को जिले के जिन पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया वो हैं जमशेदपुर प्रखंड के पश्चिम बागबेड़ा, उत्तर बागबेड़ा और दक्षिण बागबेड़ा पंचायत, पोटका प्रखंड के शंकरदा पंचायत और हेसलबिल पंचायत, पटमदा प्रखंड के बनकुचिया पंचायत, घाटशिला प्रखंड के जोड़िसा पंचायत, मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत, बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत, चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत सहित नगर निकाय क्षेत्र में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति JNAC के वार्ड सिदगोड़ा, बारीडीह सामुदायिक भवन में किया गया।

पंचायत स्तरीय आयोजित शिविर में माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन ने घाटशिला के जोड़िसा, माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती* ने बहरागोड़ा के गुहियापाल पंचायत भवन तथा माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने पोटका के शंकरदा पंचायत और हेसलबिल पंचायत में शामिल हुए।

इस दौरान माननीय विधायकगण ने अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, फूलो झानों आर्शीवाद योजना, सर्वजन पेंशन योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

माननीय विधायकगण ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का उद्देश्य सुदूर इलाकों में बसे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर उनका उत्थान करना है। साथ ही कल्याण मंच से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्ति का वितरण किया गया जिसमे छात्रवृति एवं साईकिल क्रय हेतु चेक का वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र, धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल आदि का वितरण किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जिले में क्रमवार तरीके से सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन वयवस्तिथ ढंग से किया जा रहा है। सभी शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी नजदीकी पंचायत में आयोजित होने वाले आगामी शिविर में जरूर जाएं और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र समेत अन्य के लिए आवेदन जरूर जमा करें।

शिविर में राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर किया जा रहा। जिनको भी राशन कार्ड में संशोधन करवाना हो या फिर बिजली बिल से संबंधित कोई शिकायतों हो तो उसे भी दूर किया जा रहा।

सभी समर्पित आवेदनों का तत्वरित निष्पादन का निर्देश प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों की दिया गया है तथा लंबित आवेदनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रहा है जिससे कि सभी योग्य आवेदनों का तत्वरित निष्पादन हो सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel