Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आवास समिति के सभापति ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन की अध्यक्षता में परिसदन में हुई बैठक

Follow

Published on: 23-07-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति श्री ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन- स.वि.स की अध्यक्षता तथा जिले के उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में समिति के सभापति के द्वारा जिला अंतर्गत पूर्व में बनाए गए सरकारी भवनों/आवासों की वर्तमान स्थिति, भवनों/आवासों में अग्नि नियंत्रण एवं तड़ित चालक जैसे सुरक्षा मानकों, पेयजल सुविधा, सरकारी गोदाम की स्थिति, भवन/आवास में शौचालय, सरकारी विद्यालयों एवं छात्रावासों की स्थिति, भवनों/ आवासों के नवनिर्माण/ मरम्मती, सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति तथा वर्तमान में चल रहे अबुआ आवास योजना आदि के अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा किया गया।

बैठक उपरांत समिति के सभापति द्वारा बताया गया कि झारखंड विधानसभा की आवास समिति द्वारा 22 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2024 तक पूर्वी सिंहभूम जिला सहित सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत स्थल अध्ययन यात्रा किया जा रहा है।

इसी दौरान आज जमशेदपुर परिसदन सभागार में ऊर्जा विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, गृह-कारा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, खान एवं भूतल विभाग, राजस्व विभाग, भवन निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग आदि सहित तकनीकी विभागों के पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में विभाग अंतर्गत आवास/भवन निर्माण से संबंधित झारखंड विधानसभा में उठाए गए अलग-अलग प्रश्न, जो इस जिला से संबंधित हैं, विषयों पर चर्चा कर संबंधित प्रश्न आधारित प्रतिवेदन विधानसभा कार्यालय को उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel