Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंग महोत्सव में विद्यालय के बाल चित्रकारों ने कई गोल्ड और ब्रॉन्ज बटोरे एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए हुए चयनित

Published on: 17-01-2024

सोनभद्र। डी ए वी पब्लिक स्कूल परासी में नवागत प्राचार्या एवं क्षेत्रीय संयोजिका, डी.ए.वी. स्कूल्स, यू.पी. जोन-डी श्रीमती पुष्पांजलि साहू के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय की यश प्रतिष्ठा में मानो चार चाँद ही लग गए हो,चौतरफा मेडलों की जैसे बरसात ही हो रही हो। यह सब उनकी प्रगतिशील उन्नत सोच एवं दूरदर्शी प्रबंधन नीति का परिणाम ही है। इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन मुंबई,महाराष्ट्र के द्वारा आयोजित रंग महोत्सव की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कक्षा चौथी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी,इनमें विद्यालय के 20 बच्चों ने भाग लिया था। इसी माह घोषित परिणामों में विद्यालय की कक्षा दसवीं के छात्र गौरव अवस्थी और छात्रा लक्ष्मी साहनी ने रेखाचित्रण में गोल्ड मेडल ,ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता में कक्षा छठी और सातवीं की छात्राएं समीक्षा शर्मा,नव्या मिश्रा और नीलम पटेल ने गोल्ड मेडल और नव्या सोनी ने ब्रॉन्ज मेडल,रंग संयोजन प्रतियोगिता में कक्षा नवीं के छात्र शनि कुमार रवानी ने गोल्ड मेडल,कार्टून निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा चौथी की छात्रा वंशिका नगोरा ने गोल्ड मेडल तथा दसवीं की छात्रा लक्ष्मी साहनी जहां एक ओर ब्रॉन्ज मेडल अर्जित करने में सफलता पाई वहीं दूसरी ओर ये होनहार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए। इन परिणामों पर प्रसन्नता व संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्या ने इन नन्हें- मुन्ने बच्चों को न केवल अपने आशीर्वचन दिए बल्कि इनके अग्रिम भविष्य की मंगलकामना भी की साथ ही विद्यालय के कला शिक्षक राजेश सिंह के कुशल प्रशिक्षण की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने बताया कि जिला,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सरकारी या गैर सरकारी प्रतियोगिताओं विद्यालय के बच्चों की अधिकाधिक प्रतिभागिता ही उनका प्रयास है।ऐसा करके वे उन्हें अपने जीवन में अपनी रचनात्मक प्रतिभा के उन्नयन का अवसर देना चाहती हैं।उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से इस मनोवांक्षित लक्ष्य को प्राप्त करने में पूर्णतः सफलता भी पाई है। यहां ध्यातव्य हो कि विद्यालय के 20 प्रतिभागियों में से सात के द्वारा गोल्ड और दो द्वारा ब्रॉन्ज मेडल हासिल करना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि ही तो है। आयोजक संस्था ने विद्यालय प्रबंधन एवं इन मेडल विजेताओं के अभिभावकों के लिए प्रशंसा पत्र भी भेजा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel