Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ईवीएम की कमीशनिंग के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Follow

Published on: 19-04-2024

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, सभी को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को खोलने, सीलिंग करने, हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। 09- जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए ।

रविन्द्र भवन सभागार, साक्ची में आयोजित प्रशिक्षण में एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार एवं अन्य मास्टर ट्रेनर ने मतदान के पूर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग कैसे की जाती है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट, डिस्पले यूनिट(वीवीपैट) की सिलिंग प्रक्रिया भी बताई।

सभी अधिकारी-कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम कमीशनिंग के एक-एक बिंदु पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी जिम्मेदारी सेक्टर ऑफिसर की होती है। सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें। ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

सभी सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से भी निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन को खोलने एवं सीलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया तक में दक्ष हो जाएं।

उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि जितनी गहनता से सेक्टर ऑफिसर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, ग्राउंड में उतनी सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वह्न कर सकेंगे। उन्होने कहा कि ईवीएम कमीशनिंग संबंधी कोई भी शंका हो तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें, चुनाव कार्य के संपादन में तनिक शंका होने की भी कोई गुंजाइश नहीं रहती है, चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी कार्य करना है।

‘मतदान कराने वाले ही मतदान करने से वंचित नहीं रह जाएं’

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर को मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न हो मतदान कराने वाले ही मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायें । पोस्टल बैलेट से चुनाव में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को मतदान करना है, 26 अप्रैल तक फॉर्म-6 भरने का समय शेष है, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें और अपने परिजनों, सगे-संबंधियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरन सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनन्त कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत सभी बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel