Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपजिलाधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी चहनिया की पहल लाई रंग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गौशाला को किया 12 क्विंटल अन्नदान

Follow

Published on: 05-01-2024

मानवाधिकार मीडिया वाराणसी मण्डल सच आप तक

उपजिलाधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी चहनिया दिव्या ओझा की पहल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम) अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने चहनिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों से अपने अपने संकुल स्तरीय समिति कार्यालय पर दान हेतु अन्न इकट्ठा किया। जिसे आज गोवंश आश्रय स्थल को सौंपा गया। बताते चले कि एक मुट्ठी अन्नदान गौशाला के नाम का आह्वान बेसहारा, बेजुबान गौवंशो के सहयोग में एक छोटा सा प्रयास है जो कि विकास खण्ड चहनियां में मूर्त रूप लेता नजर आ रहा है। विकास खण्ड चहनिया के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के चारो संकुल स्तरीय संघ क्रमश: शहीद चन्दन ( 5 क्विंटल) , सागर( 2.5 क्विंटल), लक्ष्मी बाई ( 2.5 क्विंटल), बाबा कीनाराम ( 2 क्विंटल) की महिलाओ ने एकजुटता दिखाते हुए लगभग 12 क्विंटल अनाज जिसमे गेहू, चावल, बाजरा, आटा, चोकर, इत्यादि को गोवंश आश्रय ग्राम पंचायत पपौरा तथा ग्राम पंचायत सर्वनन्दपुर को उपजिलाधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी (ISB) की उपस्थिति में गौशाला को सौंपा गया। इस मौके पर समस्त संकुल स्तरीय संघ ( C.L.F ) की पदाधिकारियों के साथ ही साथ SHG की दिदीयां भी उपस्थित रही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती दिव्या ओझा ने समूह की महिलाओं को बधाई देने के साथ ही उनको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सृष्टि नहीं नारी बिना, यही जगत आधार। नारी के हर रूप की, महिमा बड़ी अपार । आज आप लोगों के इस ऐतिहासिक मुहिम ने लोगों को मार्गदर्शित करने का कार्य किया है। बेजुबान गौवंशो की मदद कराना जगत का सबसे पुनीत कार्य है। आप सभी दीदियों ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देकर समाज के लिए एक नजीर पेश किया है। सहायक विकास अधिकारी (ISB ) रवि प्रकाश सिंह ने महिलाओ / पदाधिकारियों के साथ साथ NRLM कार्मिक YP सरवन कुमार, DEO सचिन कुमार शर्मा एवं अभिषेक मिश्रा के साथ साथ चारो कलस्टर की मास्टर बुक कीपर को धन्यवाद देते हुए कहा कि गौशाला में अन्नदान हेतु प्रेरित करने का पुनीत कार्य आप लोगों द्वारा किया गया है, जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। अपने संबोधन में रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से समूह की दिदीयो ने इस अन्नदान कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और बहुत ही कम समय में 12 क्विंटल अन्नदान जुटाकर गौशाला को दान किया उससे अन्य लोगों को भी सिख लेनी चाहिए और एक मुट्ठी अन्नदान गौशाला के नाम जैसे पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel