Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Follow

Published on: 02-08-2024

रामगढ़ (झारखंड)। शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री अजय कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।

बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्य की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए। वर्तमान में घाटी में लगाई गई लाइटों के नियमित रूप से कार्य करने की जानकारी ली।

मौके पर उपायुक्त ने हर हाल में घाटी में लगाई गई लाइटों का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा वाहन जांच अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, ब्लैक स्पॉट चिंहितिकरण आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स को सड़क सुरक्षा के तहत नियमित रुप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बिना हेलमेट वाहन चलाना व ट्रिपल लोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर जागरूक करने व एनएचआई से समन्वय स्थापित करते हुए सड़क के मुख्य मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलने व अवैध परिवहन पर लगाम लगाने हेतु समय-समय पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिए

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने हेडक्वार्टर पुलिस उपाधीक्षक श्री चंदन कुमार को जिले में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने व दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने वाले स्थलों का चिन्हित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/ अधिकारियों, एनएचएआई के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel