Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट भैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Follow

Published on: 12-07-2024

रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ जिला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ के सहयोग से हंस फाउंडेशन द्वारा सीएसआर के तहत शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने समाहरणालय परिसर से चार मोबाइल मेडिकल यूनिट भैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

मौके पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद एवं संबंधित अधिकारियों को भैन के सुचारू रूप से संचालन हेतु रूट चार्ट एवं रात्रि पड़ाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार के असुविधा होने पर जिला प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का निर्देश भैन संचालक को दिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में यह भैन सिर्फ रामगढ़ प्रखंड को उपलब्ध कराई गई है जो रामगढ़ प्रखंड के सभी पंचायत में घूम-घूम कर एक दिन में कम से कम दो गांव को ओपीडी की सुविधा मुहैया कराएगी एवं आने वाले दिनों में यह सुविधा धीरे-धीरे पूरे रामगढ़ जिले में शुरू कर दिया जाएगा।

क्या है मोबाइल मेडिकल यूनिट भैन:-

मोबाइल मेडिकल यूनिट भैन एक चलंत मिनी स्वास्थ्य केंद्र की तरह कार्य करता है जिसमें एक डॉक्टर के साथ दो एएनएम की टीम होती है। भैन में ब्लड प्रेशर मापने की मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड शुगर मापने की मशीन, सतेथीस्कोप आदि के साथ विभिन्न प्रकार के रोगों में दी जाने वाली जेनेरिक मेडिसिन आदि मौजूद है। जिससे आम लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री रॉबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात शंकर, डीपीएम एनएचएम श्री देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव आदि के अलावा द हंस फाउंडेशन से रीजनल हेड श्री शिशुपाल मेहता, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सैमुअल सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री पवन कुमार सिंह एवं श्री सुभाष मुखर्जी के साथ अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel