Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उप विकास आयुक्त एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए ने की एफ.एस.टी के कार्यों की समीक्षा, बोले- Cvigil से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Follow

Published on: 10-04-2024

आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन करायें, उल्लंघन पर करें विधि सम्मत कार्रवाई, मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपादन के निमित्त 47 जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी एवं 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के एफ.एस. टी के कार्यों की समीक्षा वर्चुअल माध्यम से उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्री मनीष कुमार एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय लेखा कोषांग श्री दीपांकर चौधरी द्वारा की गई।

इस दौरान सभी एफएसटी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि Cvigil एप से प्राप्त शिकायत का शत प्रतिशत निष्पादन निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करेंगे।

शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही पर सम्बन्धित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। किसी शिकायत को ड्रॉप करते हैं तो यह बताना होगा कि किस स्थिति में ड्रॉप किया गया है। चुनाव की शुचिता बनाये रखने के लिए यह जरूरी है।

उप विकास आयुक्त द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर भी विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि Cvigil पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत आने का इंतजार नहीं करें, स्वत: जांच कर त्वरित कार्रवाई करें। पानी टैंकर, एम्बुलेंस में जन प्रतिनिधियों का नाम और फोटो या आदर्श आचार संहिता के किसी अन्य तरह के उल्लंघन का स्वतः संज्ञान लेने का निर्देश एफ.एस.टी को दिया गया।

होर्डिंग या पोस्टर, बैनर में प्रकाशक और मुद्रक के नाम की जांच करने, पूर्वानुमति नहीं ली हो तो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जिला अंतर्गत अन्तर्राज्यीय व अंतरजिला चेकनाका में भी सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश देते हुए पैसा, ड्रग्स, शराब या अन्य उपहार के अवैध परिवहन पर भी सख्ती का निर्देश दिया गया।

वर्चुअल बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, एसडीएम धालभूम श्रीमती पारुल सिंह, अन्य सभी एईआरओ ऑनलाइन जुड़े।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel