Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई विधायक मद अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डीसी विपत्र की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 23-07-2024

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार विधायक मद अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डी०सी विपत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विधानसभावार लम्बित डी०सी विपत्र की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि 2020-21, 2021-22, एवं 2022-23 की लम्बित योजना को पूर्ण करते हुए डी०सी० बिल जमा करें, 2024-25 में जिन योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त है उनका प्राक्कलन दिनांक-31.07.2024 तक जिला कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। निदेश दिया गया कि लम्बित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।

स्थल विवाद के कारण कोई योजना प्रारम्भ नहीं होने पर स्थानीय विधायक से अनुशंसा लेकर स्थल चयन कर योजना प्रारंभ करना है।

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 में लंबित 2 योजनाओं, घाटशिला में 4 योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जुगसलाई से वित्तीय वर्ष 2021-22 की 1 योजना को स्थल परिवर्तन कर जल्द पूर्ण का निर्देश दिया गया। जमशेदपुर पूर्वी में वर्ष 2021-22 में 2 योजनाओं के कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि स्थल का चयन कर लिया गया योजना जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जायगा।

मानगो नगर निगम को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के 7 योजनाओं का डीसी विपत्र जमा करें। JNAC में 10 योजना लम्बित है, कनीय अभियता ने बताया कि 8 योजनाओं का डी०सी० विपत्र दो दिनों में जमा करा देंगे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी को 1 योजना का राशि वापस करने का निदेश दिया गया। पोटका में भी 1 योजना का राशि वापस किया जाएगा।

संसद निधि मद में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, जमशेदपुर एवं कार्यपालक अभियंता, एन०आर०ई०पी०, जमशेदपुर को 50% योजना पूर्ण करने का निदेश दिया गया है।

बैठक में सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel