Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उप विकास आयुक्त ने नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 19-06-2024

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार 19-26 जून तक जिले में चलाया जाएगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 19-26 जून तक जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा । नशामुक्ति अभियान को लेकर जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय से उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को शराब तथा नशापान के अन्य व्यसनों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इससे होने वाले दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी जाएगी जिसका सीधा प्रभाव घर, परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ता है, जो पूरी तरह हानिकारक है। मौके पर उपस्थित लोगों ने नशापान से दूर रहने की शपथ भी लया।

निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यापार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया।

जागरूकता रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर लोगो को जागरूक करेगी ।

जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक करने हेतु कार्य योजना बनाई गई है जिसमें आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel