Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

एक नाबालिग बालक एवं बालिका की कराई जा रही थी शादी, मौके पर पहुंचे अधिकारी 

Published on: 29-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

 

सोनभद्र। सोमवार को विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ की थाना शाहगंज अन्तर्गत एक गांव मे एक नाबालिग बालक एवं बालिका की शादी कराई जा रही है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर नीलू यादव, सुपरवाईजर सत्यम् चौरसिया की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल थाना शाहगंज से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच कर टीम द्वारा बालक एवं बालिका के माता पिता से बालक एवं बालिका के शादी किये जाने एवं उम्र के सम्बन्ध में पुछ ताछ किया गया जिसमे उनके माता- पिता द्वारा बताया गया कि हम लोगो अपने हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार बच्चों की शादी कर रहे थे माता-पिता  द्वारा बालक एवं बालिका के उम्र के सम्बन्ध में टीम के समक्ष कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

प्रथमं दृष्टया बालक एवं बालिका नाबालिग प्रतीत हो रही थी वस्तु स्थिति से अवगत होते हुये टीम द्वारा बालक एवं बालिका को थाना शाहगंज ले जाया गया और वहा से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये

जाने हेतु ले जाया गया सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा बताया गया कि यदि कही बाल विवाह, बाल तस्करी सम्बंधित सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई या चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सुचित करे जिससे नाबालिग बालिकाओ को बाल वधु व बाल तस्करी से रोकथाम किया जा सके।

ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालक एवं बालिका दोनों नाबालिग है बालक एवं बालिका की उम्र के सम्बन्ध में साक्ष्य एवं काउन्सलिग के उपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही यह भी बताया गया इस वित्तीय वर्ष मे वर्तमान समय तक कुल 33 बाल विवाह टीम द्वारा रोके जा चूके हैं। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से  सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर, सत्यम् चौरसिया सुपरवाईजर थाना शाहगंज से पुलिस टीम आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel