Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एक नाबालिग बालिका की पुनः रचाई जा रही थी शादी, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Published on: 21-01-2024

सोनभद्र। रविवार को सूत्रों से विशेष जानकारी प्राप्त हुआ की थाना राबर्ट्सगंज अन्तर्गत एक गांव मे एक नाबालिग बालिका उम्र 17 वर्ष है जिसकी शादी 40 वर्ष के ब्यक्ति के साथ किये जाने की तैयारी की जा रही है

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल थाना राबर्ट्सगंज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक विनोद यादव, महिला आरक्षी दीक्षा पाण्डेय टीम के साथ मौके पर पहुँच कर बालिका के माता पिता से बालिका के शादी किये जाने एवं उम्र के सम्बन्ध में पुछताछ किया गया

बालिका के माता द्वारा बताया गया कि मै अपने पुत्री की शादी लगभग दो साल पहले की थी परन्तु उसका पति उसे छोड़ दिया है और उसका पांच माह का लड़का भी है जिस कारण हम अपने पुत्री की शादी करने की तैयारी कर रहे है बालिका के उम्र के सम्बन्ध में टीम के समक्ष कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया

प्रथमं दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत हो रही थी वस्तु स्थिति से अवगत होते हुये टीम द्वारा बालिका को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बाल गृह बालिका इन्द्रपुरी कालोनी राबर्ट्सगंज सोनभद्र में आवासित करवा दिया गया है संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बताया गया कि यदि कही बाल विवाह, बाल तस्करी सम्बंधित सूचना प्राप्त होती है

तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई या चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सुचित करे जिससे नाबालिग बालिकाओ को बाल वधु व बाल तस्करी से रोकथाम किया जा सके। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि पाँच माह का पुत्र भी बालिका के साथ है बालिका की काउन्सलिग के उपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, थाना राबर्ट्सगंज से उप निरीक्षक विनोद यादव, महिला आरक्षी दीक्षा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel