Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एग्री स्मार्ट ग्राम में किसानों के बीच परिसम्पत्ति का वितरण

Follow

Published on: 06-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। एग्री स्मार्ट ग्राम के रूप में चयनित बोड़ाम प्रखण्ड के पहाड़पुर में किसानों के बीच उपादान का वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिन्दी शामिल हुए। इस अवसर पर 125 किसानों को सब्जी प्रत्यक्षण का किट, आत्मा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा ( NFSM) योजनान्तर्गत 30 किसानों के बीच सरसों फसल का मिनीकिट एवं 6 किसानों को अनुदानित दर पर पम्पसेट का वितरण किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानोपयोगी अन्य योजनाओं की जानकारी भी कृषकों के बीच दी गयी।

माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि का कोई विकल्प नहीं है, किसानों की आय एवं जीवन स्तर में गुणात्मक वृद्धि हो सके इसके लिए प्रयास है।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि छुटुलाल हांसदा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विनय मंडल, प्रमुख ललिता सिंह, मुखिया अजब सिंह, ग्राम प्रधान गणेश चन्द्र महतो, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी, उपपरियोजना निदेशक आत्मा के विजय कुमार सिंह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी गोपाल चन्द्र मंडल, आत्मा के प्रसार कर्मी सुशील कुमार महतो एवं चैताली दत्ता, जनसेवक सुधाकर महतो, किसान मित्र निर्मल हेम्ब्रम, दुलाल चन्द्र हेम्ब्रम समेत किसान मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel