Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एच०आई०वी०/एड्स जागरूकता शिविर

Published on: 19-09-2023

झांसी-आज दिनांक 19/09/2023 को प्रमुख मंडलीय अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में ‘दिशा यूनिट झाँसी’ कि निगरानी एवं सपोर्टिंग में और ‘सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र’ जिला अस्पताल झाँसी, के तत्वाधान मे पूर्व नियोजित योजना के तहत हाफिज सिद्धिकी इन्टर कॉलेज में एच०आई०वी०/एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया/

एच०आई०वी०/एड्स जागरूकता शिविर

इस जागरूकता शिविर में ‘दिशा यूनिट झाँसी’ से मिस रितु पाण्डेय जी (सी०पी०एम०), शैलेन्द्र यादव जी (सी०एस०ओ) अमित जी (डी0एम0डी0ओ0) और सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र जिला अस्पताल झाँसी से अनिल कुमार गुप्ता (SSM), अवधेश कुमारी गौर (counsellor), चांदनी सौनाकिया, नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे

सर्व प्रथम अनिल कुमार जी दुवारा उपस्थित सभी आगंतुको का स्वागत किया गया/ इसी क्रम में

रितु पाण्डेय जी दुवारा उपस्थित सभी सहभागियों को HIV/AIDS के चार कारणों और वाचाव पर बात कि गई और कोई भी बात हो हमेशा अपनों के साथ साझा करने के लिए कहा, साथ कुछ बच्चो के साथ एक- एक करके बात कि गई, जिनके बीच किशोरियों ने अपनी समस्याए रखी जिसका निराकरण दिशा यूनिट झाँसी व सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र दुवारा किया गया/

और HIV/AIDS जागरूकता पर विस्तार से चर्चा कि गई जिसमे बताया गया कि आज के परिवेश में इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करने के लिए किशोर/किशोरियोंकी सहभागिता जरूरी है / इसी क्रम में उपस्थित सहभागियों को शैलेन्द्र जी दुवारा एच०आई०वी०/ एड्स के फैलने के कारणों और वचाव पर विस्तार से चर्चा की/ और कहा कि मेरे देश का भार युवाओ पर है और आज के परिवेश को ध्यान में रखा जाये तो कही न कही युवा पीड़ी सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण भटक रही है इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन भारत सरकार,दुवारा संचालित उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी दुवारा किशोर अवस्था, युवा अवस्था और प्रवासियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है/

जिला क्षयरोग अस्पताल से आये आशीष जी दुवारा टी0 बी0 के फैलने के कारण एवं बचाव के साथ साथ टी0बी0 के प्रकार भी बताये गए, इसी क्रम में जिला अस्पताल से आई अबधेश कुमारी गौर परामर्शदाता द्वारा सभी को बेहतर हाइजीन और किशोरियों कि आयु को ध्यान में रखते हुए बात कि गई

अंत में उपस्थित सभी सहभागियों और स्कूल के रज्जाक जी(प्रबंधक), उस्मान जी(प्रधानाध्यापक), व सभी अध्यापको का चांदनी जी दुवारा आभार व्यक्त किया गया और हमेशा सभी आगंतुको दुवारा मार्गदर्शन देने कि बात कि गई

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel