Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली ने किया बालिका सशक्तीकरण प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

Published on: 09-01-2024

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा सीएसआर के तहत गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शीतकालीन सत्र के तहत 08 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक बालिका सशक्तीकरण अभियान पुनश्चर्या कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस शीतकालीन बालिका सशक्तीकरण अभियान 2023-24 पुनश्चर्या कार्यशाला बैच उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान जिन बालिकाओं का जन्मदिन था, उन बालिकाओं द्वारा केक काटा गया। राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली इस बालिका सशक्तीकरण अभियान के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए महान कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं विशेषकर ग्रामीण बालिकाओं का आत्मविश्वास से भरपूर होना बहुत जरूरी है एवं उन्हे गर्व है कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा जेम प्रोग्राम के तहत बालिकाओं को आत्मविश्वास एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होने सुरक्षा संस्कृति पर जोर दिया और बालिकाओं को हमेशा अपनी सुरक्षा पहले सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा भी सुरक्षा संबंधी सभी जानकारी के बारे में अवगत कराया गया। उद्घाटन समारोह में जेम की बालिका रोशनी एवं नैना द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली का बालिका सशक्तीकरण अभियान का धन्यवाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर जेम बालिकाओं को प्रेरित करने हेतु जेम 2023-24 में चयनित बालिका रागिनी पर आधारित लघु फिल्म को भी दिखाया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के एस के गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), वनिता समाज की अध्यक्षा पीयूषा अकोटकर, वनिता समाज की सदस्याएँ, एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट, टीएस एवं एफ़जीडी), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज,सिद्धार्थ मण्डल, विभाग प्रमुख (मानव संसाधन), वनिता समाज की अध्यक्षा एवं सदस्याएँ, एनटीपीसी के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, शक्तिनगर पुलिस दल, जेम कोरडीनटोर्स, जेम रिफ्रेशर कोर्स की बालिकाएँ आदि उपस्थित रहीं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel