Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली ने ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु उठाया एक महत्वपूर्ण कदम

Published on: 30-12-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण समुदायों के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रणहोर ग्राम में जनमानस के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें स्थानीय ग्रामीण जनता को मच्छरदानी के वितरण के साथ साथ गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयाँ भी दी गईं। इसका उद्देश्य मौसम के उतार चढ़ाव में मच्छर जनित बीमारियों के खतरों को कम करना, लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्थानीय निवासी महिलाओं के समग्र कल्याण में योगदान करना है।

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा मच्छरदानी के वितरण के साथ-साथ, स्थानीय निवासियों तथा महिलाओं को मच्छरदानी के उपयोग और अन्य निवारक उपायों के महत्व के बारे में सूचित करने के लिए शैक्षिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा 200 से अधिक मच्छरदानी का वितरण कर रणहोर ग्राम के जरूरतमंद ग्रामीण जनों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के नैगम सामाजिक दायित्व विभाग के अधिकारी गण, संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक विशेषज्ञ एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम और उनके साथ सहायक कर्मचारी भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel