Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली पर्यावरण संरक्षण हेतु है प्रतिबद्ध – राजीव अकोटकर

Published on: 05-06-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में विश्व पर्यावरण दिवस-2024 के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु जागरूकता रैली एवं विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’’ थीम के अनुसार मनाया गया।इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में स्थित अंबेडकर भवन से कर्मचारी विकास केंद्र तक पर्यावरण रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने हरी झंडी के साथ रैली एवं विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। तदुपरान्त कर्मचारी विकास केंद्र के प्रांगण में बालिका सशक्तीकरण अभियान-2024 की बालिकाओं के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राजीव अकोटकर ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को सार्थक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आग्रह किया सभी अपने आस-पास पौधरोपण करें एवं पृथ्वी को हरित बनाने हेतु जागरूकता बढ़ाएँ। पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु बच्चों, गृहिणियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों, आसपास के स्थानीय समुदायों के लिए सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कदम जैसे एसओ2 उत्सर्जन के नये मानकों के पालन हेतु एफ़जीडी सिस्टम की स्थापना कार्य , एसपीएम उत्सर्जन कम करने हेतु ईएसपी का नवीनीकरण, जल संरक्षण के लिए ऐश वाटर रिसायक्लींग सिस्टम, पर्यावरण संरक्षण हेतु डस्ट इक्स्ट्रेक्शन एण्ड सेपरेशन सिस्टम, 20 लाख से अधिक वृक्षारोपण, राख उपयोग वृद्धि हेतु एनएच के निर्माण एवं ऐश ब्रिक के निर्माण हेतु राख का प्रेषण, पर्यावरण अनुकूल हेतु 50 लाख राख के ईटों के निर्माण जैसे अनेकों सार्थक कदम उठाए गए है।

कार्यक्रम में एलके बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, श्रीमती आरती बेहरा, बाल भवन प्रभारी, वनिता समाज, अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधक), सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), वनिता समाज की अन्य सदस्याएँ, तथा अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोशिएशन के मानद प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel