Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में एमजीआर विभाग द्वारा निर्मित फूट ओवर ब्रिज का किया गया उद्घाटन

Published on: 04-09-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में एमजीआर विभाग द्वारा निर्माण फूट ओवर ब्रिज का उद्घाटन राजीव अकोटकर,परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया।

इस ब्रिज निर्माण का उद्देश्य एमजीआर रेलवे के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करना एवं पटरियों पर अनधिकृत पहुंच को रोकने में मदद करते हुए रेलवे प्रणाली की सुरक्षा, दक्षता, पहुंच और समग्र कार्यक्षमता को बढ़ाना था।

इस अवसर पर एमजीआर विभाग के संविदा कर्मियों द्वारा प्लांट सुरक्षा पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। इस नाटक का उद्देश्य प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारीगण, संविदा कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कराना था।

इसके उपरांत दौरान एनटीपीसी सिंगरौली में अप्रेंटिसशिप (आईटीआई/ डिप्लोमा) के छात्रों द्वारा एमजीआर विभाग में स्क्रैप से बनाए गए एफिल टावर का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

राजीव अकोटकर द्वारा एमजीआर विभाग को सुरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने हेतु फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु बधाई दी गई। उन्होंने सुरक्षा नाटक के सभी प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया एवं सभी उपस्थित जनों को सुरक्षा पर निरंतर ध्यान हेतु प्रेरित किया गया।

उन्होंने एफिल टावर के निर्माण हेतु सभी अप्रेंटिसशिप छात्रों को बधाई दी।इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुक्षण), प्रबोध कुमार महाप्रबंधक, (ईंधन प्रबंधन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर विभाग), सभी विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel