Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास से नूतन नव वर्ष 2024 का हुआ आगाज़

Published on: 01-01-2024

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में नव वर्ष-2024 का स्वागत समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। नव वर्ष-2024 स्वागत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर (परियोजना प्रमुख), वनिता समाज की अध्यक्षा एवं सदस्याएँ तथा महाप्रबंधक गण,यूनियन एवं एसोशिएशन के सदस्य गण द्वारा एनटीपीसी गीत समवेत स्वर में गाने के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर एवं सभी वरिष्ठ गणमान्य अतिथियों द्वारा केक काटा गया।

इस अवसर पर राजीव अकोटकर ने नव वर्ष-2024 के शुभागमन पर एनटीपीसी सिंगरौली परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को एनटीपीसी लिमिटेड की वर्तमान में विद्युत उत्पादन क्षमता 73,874 मेगावॉट, अन्य उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।परियोजना प्रमुख ने विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए एनटीपीसी सिंगरौली में विस्तारीकरण हेतु स्टेज-III के तहत 800 मेगावाट की दो यूनिट के कार्य के बारे में बताया एवं राष्ट्र हित में इस बड़े लक्ष्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी से अपेक्षित सहयोग एवं पूर्ण भागीदारी की कामना के साथ-साथ सभी को सुरक्षा के उच्च मानकों को अपनाने का भी वचन माँगा।

सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु एनटीपीसी सिंगरौली के सुरक्षा विभाग एवं उनकी टीम द्वारा सभी सविंदा कर्मियों एवं कर्मचारियों हेतु सुरक्षा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमें सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। तदुपरान्त राजीव अकोटकर एवं वरिष्ठ गणमान्य अथितियों द्वारा सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के सभी विभागाध्यक्ष, वनिता समाज की अध्यक्षा एवं सदस्याएँ, सी.आई.एस.एफ के पदाधिकारी, संविदा कर्मी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel