Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Published on: 17-08-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में 78वें स्वतंत्रता दिवस-2024 राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने ध्वजारोहण किया एवं सीआईएसएफ के जवानों, टाउनशिप सिक्योरिटी व स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसमें परिसर स्थित विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित हुए एवं सभी ने सीआईएसएफ जवानों के साथ कदमताल कर मनमोहक परेड की प्रस्तुति की। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को रेखांकित किया गया एवं एनटीपीसी की उपलब्धियों से सभी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

तदुपरांत बाल भवन, केंद्रीय विद्यालय, डॉ अंबेडकर विद्यालय, विवेकानंद स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं सीआईएसएफ जवानों द्वारा सुरक्षा संबंधी उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित जनों का दिल जीत लिया गया।


इस अवसर पर परियोजना में कार्यरत कर्मठ कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मी, सहयोगी जनों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संजीवनी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। इसके साथ एनटीपीसी सिंगरौली प्लांट सेवा भवन पार्क, प्रशासनिक भवन, टाइनी टोट्स स्कूल, प्रशासनिक, सीआईएसएफ़ यूनिट ऑफिस, मनोरंजन केंद्र एवं संजीवनी चिकित्सालय में भी राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में एलके बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), डॉ एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एंड एडीएम), सिद्धार्थ मण्डल, एजीएम (एचआर), गोपाल दत्त, कमांडेंट (सीआईएसएफ़) सभी विभाग प्रमुख, श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज, श्रीमती आरती बेहरा (बाल भवन प्रभारी), वनिता समाज की सदस्याएं, प्राचार्या एवं शिक्षकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु, वीर जवान, बच्चे एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी परिवार सहित सम्मिलित होकर राष्ट्रीय पर्व गौरवपूर्ण ढंग से मनाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel