Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का हुआ आयोजन

Published on: 05-03-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में 53वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन प्लांट परिसर स्थित सेवा भवन पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एल के बेहरा,मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई गई।

इस वर्ष की राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस थीम “ईएसजी उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व” पर आधारित थी। मुख्य अतिथि एल के बेहरा ने कहा कि सुरक्षा संस्कृति हमारा धर्म है

और सुरक्षा धर्म का पालन करते हुए हम सभी को कार्य के दौरान नियमों का अनुपालन करते हुए अपने व्यवहार को संयमित व संतुलित रख कर सुरक्षित ढंग से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सभी को सुरक्षा नियमों को समझने व उनका गंभीरता से अनुपालन करना चाहिए।

सुरक्षा दिवस अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं (स्लोगन,क्विज़ व सुरक्षा सम्बोधन इत्यादि) के पुरस्कार विजेताओं को भी मुख्य महाप्रबन्धक व अन्य अतिथिगण द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गये।

इस अवसर पर, डॉ. एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) एवं अन्य सभी एनटीपीसी सिंगरौली के विभाग प्रमुख, अनुभाग प्रमुख, संविदा कर्मी, यूनियन एवं एसोशिएशन,सीआईएसएफ़ कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel