Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Published on: 28-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन शक्तिनगर में दिनांक 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसमें एनटीपीसी सिंगरौली के परिसर में स्थित समस्त विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित हुए एवं सभी ने सीआईएसएफ जवानों के साथ कदमताल कर मनमोहक परेड की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने अपने महान राष्ट्र को नमन किया तथा भारत की आज़ादी में राष्ट्र नायकों के अतुलनीय योगदान से प्रेरणा ग्रहण करते हुए उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते रहें। उन्होंने एनटीपीसी कर्मी सहित आम जनता को भी सिंगरौली परियोजना में सार्थक सहयोग एवं समर्पित भाव से ऊर्जा उत्पादन में योगदान प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में उपस्थित जनों के समक्ष राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को रेखांकित किया एवं उन्हें एनटीपीसी की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। तदुपरांत बाल भवन डॉ अंबेडकर स्कूल, विवेकानंद स्कूल एवं सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं सीआईएसएफ फायर के जवानों ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों की अद्भुत फ़व्वारा प्रस्तुति दिखाकर लोगों के दिलों में बलिदान, शांति तथा हरियाली का भाव पुनः जागृत कर सबका दिल जीत लिया।

इस अवसर पर परियोजना में कार्यरत कर्मठ कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मी, संविदाकर्मी तथा अन्य सहयोगी जनों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति वंदे मातरम से की गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संजीवनी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के प्लांट सेवा भवन पार्क, प्रशासनिक भवन, टाइनि टोट्स स्कूल, मनोरंजन केंद्र, अंबेडकर विद्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), एल के बेहरा, महाप्रबंधक (परियोजना), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), सिद्धार्थ मण्डल (विभागाध्यक्ष मानव संसाधन) वनिता समाज की सदस्याएँ, मीडिया बंधु, विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक, यूनियन एवम् एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी तथा आम जनों ने परिवार सहित सम्मिलित होकर राष्ट्रीय पर्व के उत्सव को मनाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel