Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली सीएसआर द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्रामीण जनों को मिली नई रोशनी

Published on: 09-01-2024

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर के सीएसआर, संजीवनी चिकित्सालय एवं वनिता समाज के सामंजस्य से समाज कल्याण के अंतर्गत आसपास के सभी ग्रामीण जनों हेतु नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 07 जनवरी से 09 जनवरी 2024 तक संजीवनी अस्पताल में किया गया।

इस नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर में 07 जनवरी को 600 ग्रामीण आम जनों का पंजीकरण किया गया। तदुपरान्त जांच के बाद विशेषज्ञ एवं डॉक्टर की टीम डॉ ए.के. मिश्रा, नेत्र विशेषज्ञ, संजीवनी अस्पताल, डॉ. आर.सी. दुआ एवं डॉ. नितिन दुआ, साइट और लाइफ समिति, मिर्जापुर द्वारा कुल 312 मरीजों के नेत्र का सफल ऑपरेशन किया गया।

इस नेत्र चिकित्सा शिविर में सबसे ज्यादा मोतियाबिन्द एवं काला मोतिया, नाख़ुना आदि का ऑपरेशन किया गया। इस शिविर में भर्ती किए गये मरीजों को निःशुल्क दवाई, निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन, निःशुल्क आवासीय सुविधा, ऑपरेशन के पश्चात निःशुल्क दवा एवं चश्मा भी प्रदान किया गया।

वनिता समाज द्वारा नेत्र चिकित्सा के मरीजों को 700 लोगों को खान पान की सुविधा एवं कंबल भी प्रदान किए गये।

इस नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा 08 जनवरी, 2023 को संजीवनी अस्पताल में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्देश्य नेत्र पीड़ित ग्रामीण लोगों की आंखों से संबन्धित रोगों को ठीक कराना, उन्हें उचित दवाई दिलाना एवं लोगों को आँखों की देखभाल के प्रति जागरूक कराना था।

इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर विभाग, संजीवनी चिकित्सालय एवं वनिता समाज की टीम को आस-पास के समुदायों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के जरूरतमंद ग्रामीण जनों हेतु नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा की भारत में लगभग 1.2 करोड़ लोग नेत्र रोग से पीड़ित हैं, जिसमें सिर्फ मोतियाबिंद के कारण 80 लाख लोग अंधेपन के शिकार हैं। इस नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तहत जो भी ग्रामीण जरूरतमंद लोग महंगी नेत्र सर्जरी, विशेष रूप से मोतियाबिंद और अन्य प्रमुख नेत्र संबन्धित रोगों के ऑपरेशन कराने में असमर्थ हैं, उनका निःशुल्क ईलाज करवा कर उन्हें पुनः स्वस्थ और उमंग भरी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एस के गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), डॉ बी.सी. चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), एनटीपीसी विंध्याचल, वनिता समाज की अध्यक्षा पीयूषा अकोटकर, वनिता समाज की सदस्याएँ, एल के बेहरा,महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट,टीएस एवं एफ़जीडी), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), जोसफ बास्टियन, (महाप्रबंधक ऐश डाइक प्रबंधन), श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज, सिद्धार्थ मण्डल, विभाग प्रमुख (मानव संसाधन), डॉ ए.के. मिश्रा (नेत्र विशेषज्ञ, संजीवनी अस्पताल), डॉ.आर.सी.दुआ एवं डॉ.नितिन दुआ (साइट और लाइफ समिति, मिर्जापुर), संजीवनी चिकित्सालय के अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस शिविर के आयोजन में सीआईएसएफ़ एवं टाउनशिप सुरक्षा विभाग द्वारा मरीजों के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए। इस शिविर के आयोजन में मानव संसाधन विभाग, विद्युत, आईटी विभाग द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर कैंप को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel