Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनसीएल खड़िया परियोजना खदान में आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदार बन रहे अनजान

Published on: 19-10-2023

एस.ए.यादव कंपनी में नहीं रुक रहा हादसों का सफर, फिर हुइ स्कैनिया दुर्घटनाग्रस्त

सुरक्षा मानकों को सुधारने के बजाय कंपनी कर रही लीपा पोती

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनसीएल खड़िया परियोजना खदान अंतर्गत ओवी क्षेत्र कार्यरत एस.ए. यादव कंपनी में आए दिन हो रहे हादसों के कारण कंपनी प्रबंधन और खदान सुरक्षा नियमों पर सवाल उठने लगे हैं। बीते दिनों 41 नंबर की स्कैनिया ओवी डंप करके लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और पलट गई। जिसकी सूचना के बाद अफरा तफरी के माहौल के बीच घायल स्कैनिया ड्राइवर को प्राथमिक की जांच के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। दो-तीन दिन पहले भी एक एस.ए. यादव कंपनी की स्कैनिया (गाड़ी संख्या 65) रास्ते में खड़ी डीजल टैंकर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट आई थी। एनसीएल द्वारा प्रत्येक वर्ष खदान सुरक्षा सप्ताह के तहत अपने अधिकारियों कर्मचारियों व संविदा कंपनियों को खदान सुरक्षा के पाठ पढ़ाए जाते हैं। परंतु आउटसोर्सिंग कंपनियों की खदान सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने की शैली के कारण एनसीएल की किरकिरी अक्सर होती है। सूत्रों की मानें तो आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा स्कैनिया ड्राइवरों पर ज्यादा से ज्यादा चक्कर लगाने का दबाव होने के कारण अक्सर कार्यक्षेत्र में तनाव दुर्घटना के कारण बनते हैं।

पूर्व में भी हुए कई हादसे लेकिन कंपनी नहीं ले रही सबक –

बीते दिनों खड़िया परियोजना में ओबी हटाने के कार्य में लगी एसए यादव कंपनी में कार्य करने के दौरान 29 वर्षीय हेल्पर के छाती में लोहे का टुकड़ा घुस जाने से गंभीर दुर्घटना हुआ था। इसके पूर्व में भी पीसी सेक्शन में एक मजदूर और डोजर सेक्शन में असिस्टेंट मैकेनिक हादसे के शिकार हो चुके हैं। आए दिन हो रहे हादसों से सबक लेने के बजाय कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे हैं।

खदान सुरक्षा नियमों की अनदेखी या प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारी की कमी –

आउटसोर्सिंग कंपनी में आए दिन हो रहे हादसे खदान सुरक्षा नियमों की अनदेखी की ओर इशारा करते हैं। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी के कई महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें खदान सुरक्षा नियमों या माईनिंग से संबंधित कोई शैक्षणिक या कार्यक्षेत्र का अनुभव नहीं है। परंतु कंपनी के भरोसेमंद होने के कारण उन्हें खदान क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन के कार्य देखने के लिए रख दिया गया है।

खदान सुरक्षा अधिकारी (सेफ्टी) के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात –

विगत कुछ दिनों पूर्व राघवेंद्र सिंह द्वारा खदान सुरक्षा नियमों (सेफ्टी व ओवरलोड) के संबंध में खदान सुरक्षा निदेशक से एसए यादव कंपनी की शिकायत की थी, जिसके बाद खदान सुरक्षा निदेशक कार्यालय की तरफ से सेफ्टी अधिकारी ने एनसीएल खड़िया खदान का दौरा कर आउटसोर्सिंग कंपनी का जायजा लिया था। परंतु खदान सुरक्षा सेफ्टी अधिकारी के दौरे के बाद भी लगभग आधा दर्जन छोटे-बड़े हादसे साबित करते हैं कि आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया या यूं कहें कि खदान सुरक्षा नियमों को भी ठेंगा दिखा दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel