Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनसीएल में राजभाषा पखवाड़ा-2023 का हुआ शुभारंभ

Published on: 14-09-2023

हिंदी के प्रयोग में हो गुणात्मक सुधार – भोला सिंह

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में गुरुवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भोला सिंह ने राजभाषा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी भोला सिंह ने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि भारत की राजभाषा हिंदी हैं। हिंदी जीविकोपार्जन के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकार की भी भाषा हैं। श्री सिंह ने हिंदी के उपयोग के लिए आत्मावलोकन पर बल दिया एवं उपस्थित सभी से अपने घर से लेकर कार्यालय तक हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दी का प्रचार प्रसार करें तथा हिंदी के प्रयोग को आचरण में लाकर इसे सार्थक बनाएँ।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी सीएमडी भोला सिंह के अतिरिक्त निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मालिक , निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह, कंपनी जेसीसी  सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि एवम मुख्यालय के विभागाध्यक्ष व अन्य कम्पनी कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक कार्मिक पाणि पंकज पाण्डेय ने माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह तथा उप प्रबंधक कार्मिक कौशल कुमार ने माननीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार प्रल्हाद जोशी के हिन्दी दिवस पर प्राप्त संदेशों का वाचन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में महाप्रबंधक (कार्मिक), एनसीएल शफदर खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही राजभाषा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से राजभाषा विभाग द्वारा अवगत कराया गया।गौरतलब है कि कंपनी के समस्त कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों में भी हिंदी दिवस पर राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। आगामी 28 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े के दौरान कंपनी में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel