Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘एनीमिया मुक्त जमशेदपुर’ अभियान का जिला उपायुक्त ने किया शुभारंभ

Follow

Published on: 02-03-2024

उपायुक्त ने सीएसआर में प्राप्त 5 नन इनवेसिव हीमोग्लोबिनोमीटर एवं 20 हजार एनीमिया जांच स्ट्रीप स्वास्थ्य विभाग को सौंपा

जमशेदपुर (झारखंड)। सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा ‘एनीमिया मुक्त जमशेदपुर’ अभियान का गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर उन्होने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सीएसआर से प्राप्त 5 नन इनवेसिव हीमोग्लोबिनोमीटर (Non invasive haemoglobinometer) सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी को सौंपा। इस जांच यंत्र से बिना खून का नमूना लिए हीमोग्लोबिन की जांच किया जा सकता है। इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, आवासीय स्कूल के बच्चों में एनीमिया जांच के लिए 20 हजार एनीमिया स्ट्रीप भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। प्रारंभिक तौर पर नन इनवेसिव हीमोग्लोबिनोमीटर को सदर एवं अनुमंडल अस्पताल में दिया जाएगा, आगे इसकी उपलब्धता पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि आगामी सप्ताह से अभियान चलाते हुए 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए आयरन सिरप, 6-10 वर्ष के बच्चों को आयरन पिंक गोली, 11-19 वर्ष के बच्चों को आयरन ब्लू गोली तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को आयरन रेड की गोली दी जाएगी ।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel